Loading...

Stvnews Online

#एजुकेशन #देश-दुनिया #पॉलिटिक्स #राजस्थान #राज्य

अलवर- गांधी वाटिका एवं म्यूजियम को आमजन के लिए खोलें सरकार –हिमांशु शर्मा

राजस्थान की तत्कालीन सरकार ने जयपुर के सेंट्रल पार्क में गांधीजी के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए करीब 85 करोड़ रुपये की लागत से गांधी वाटिका म्यूजियम बनाया जिसका उद्घाटन 23 सितंबर 2023 को राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किया था।

पहले प्रशासन के चुनावों में व्यस्त होने के कारण इसे आमजन के लिए शुरू नहीं कियाl परन्तु अब लोकसभा चुनाव भी हो चुके हैंlएवं भारतीय जनता पार्टी की सरकार को 6 महीने से अधिक का समय हो गया है। ऐसे में अभी तक गांधी वाटिका म्यूजियम को शुरू ना किया जाना समझ के परे है।

महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक हिमांशु शर्मा एवं राजस्थान के सभी गांधी कार्यकर्ता प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मांग करते हैं, कि जयपुर में बने आजादी के नायकों एवं महात्मा गांधी के ऐतिहासिक म्यूजियम को अविलंब शुरू किया जाए। जिससे युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के संघर्षों के बारे में जानकारी प्राप्त होl ऐसा ना हो कि सरकार की हटधर्मिता के खिलाफ गांधीवादियों को गांधी वाटिका शुरू करने के लिए राजस्थान प्रदेश के गांधी कार्यकर्ताओं को अनशन करने पर मजबूर होना पड़े।

1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!