Loading...

Stvnews Online

#देश-दुनिया #पॉलिटिक्स #राजस्थान #राज्य

वसुंधराराजे और सांसद दुष्यंत आज नरेंद्र मोदी से मिले , मोदी ने दुष्यंत को मुक्का मारकर दिया आशीर्वाद…

झालावाड़ से पांचवी बार सांसद बने पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे दुश्यंय सिंह ने आज प्रधानमंत्री से मुलाकात की , इस दौरान वसुंधराराजे भी साथ थी । दुष्यंत ने मोदी के पैर छुकर आशीर्वाद लेना चाहा तो मोदी ने उन्हें मजाकिया अंदाज में मुक्का मारते हुए आशीर्वाद दिया। दुष्यंत का मुक्का मारने वाला मोदी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राजनीतिक गलियारो में इस मुक्के के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

भले ही विधानसभा चुनावों के दौरान पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने तव्वजो नही दी हो , भले ही उन्हें मुख्यमंत्री भी नही बनाया हो लेकिन वसुंधरा राजे ने धैर्य नही खोया , उसके बाद उन्होंने लोकसभा चुनावों में झालावाड़ से अपने बेटे दुष्यंत सिंह लगातार पांचवीं बार सांसद बनवाया ,दुष्यंत वर्ष 2004 में पहली बार झालावाड़ लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। वर्ष 2009 में कांग्रेस की लहर के दौरान भी दुष्यंत झालावाड़-बारां से जीते। इसके बाद वर्ष 2014 और फिर 2019 में और इसके बाद अब 2024 में दुष्यंत सांसद चुने गए हैं। खुद वसुंधरा राजे भी 5 बार सांसद रह चुकी हैं। अब ऐसा माना जा रहा है कि दुष्यंत सिंह या वसुंधरा राजे को केंद्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

सम्भावना ऐसी भी है कि राजस्थान में लोकसभा चुनावों में मिली असफलता के बाद राजस्थान की बागडोर कही फिर वसुंधरा राजे के हाथों में न दे दी जाए ..

0

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!