Loading...

Stvnews Online

#देश-दुनिया #पॉलिटिक्स #राज्य

राजस्थान में जेजेपी ने श्री गंगानगर से किया चुनावीं शंखनाद..प्रदेशाध्यक्ष पृथ्वी मोटाराम के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम

विकास का रास्ता किसान के खेतों से गुजरता है : अजय चौटाला

– जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष पृथ्वी मोटाराम के आह्वान पर 36 कौम के लोगों ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता

– 25 सितंबर को सीकर में स्व. चौधरी देवीलाल की 110वीं जयंती पर होगा विशाल आयोजन

श्रीगंगानगर
12 सितंबर

राजस्थान प्रदेश के विकास का रास्ता किसान के खेतों से होकर जाता है जबकि गहलोत सरकार के राज में प्रदेश का किसान सिंचाई के पानी और बिजली को तरस रहा है। जननायक जनता पार्टी प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में मुफ्त रेवड़ियां बांटने वाली कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकेगी और किसान के सुराज की स्थापना करेगी। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव नेतेवाला में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने ये उद्गार व्यक्त किये।

नोहर और दातारामगढ़ से पूर्व में विधायक रहे डॉ. चौटाला ने 25 सितंबर को सीकर में चौधरी देवीलाल की 110वीं जयंती पर होने वाले आयोजन में पधारने के लिए सबको न्योता दिया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने जेजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पृथ्वी मोटाराम ने कहा कि प्रदेशभर में पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है। कांग्रेस के भ्रष्ट शासन से त्रस्त लोगों में जेजेपी पार्टी के प्रति उत्साह देखने को मिल रहा है। हम लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए कटिबद्ध हैं। हमारी पार्टी का सिद्धांत है कि लोकराज लोकलाज से चलता है। हमारी पार्टी समाज के हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए चुनाव मैदान में उतरेगी और आमजन की सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित करेगी।

कार्यक्रम में पार्टी के श्रीगंगानगर प्रभारी अशोक वर्मा ने हरियाणा राज्य में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में सहित बड़ी संख्या में जेजीपी कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। इससे पूर्व डॉ. अजय चौटाला के सम्मान में शहर भर में स्वागत के कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

गौर तलब है कि जननायक जनता पार्टी बड़ी तेजी से लोकप्रिय क्षेत्रीय दल के रूप में उभरी है। हरियाणा में तो भाजपा गठबंधन के साथ उनकी सरकार है जहां दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री हैं । राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनावों में भी जेजेपी और भाजपा के बीच लगभग गठबंधन हो चुका है। उम्मीद जताई जा रही है कि गठबंधन समझौते के तहत भाजपा कुछ सीटें जेजेपी के लिए छोड़ सकती है

प्रेस से वार्ता करते हुए डॉ. चौटाला ने कहा कि उनकी कोशिश है कि राजस्थान के लोगों को भी हरियाणा के समान सुविधाएं मिल सकें। सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं में निरंतर धांधली और पेपर लीक के मामलों पर चिंतित नजर आए डॉक्टर चौटाला का कहना था कि यह युवाओं के भविष्य से बड़ा खिलवाड़ है। प्रदेश की जनता ने यदि जेजेपी को सत्ता की चाबी सौंपी तो आरपीएससी में व्याप्त भ्रष्टाचार पर सबसे पहले लगाम कसी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश का मुख्यमंत्री किसान का बेटा हो यह हर आम आदमी का सपना है। ऐसा व्यक्ति ही समाज के हर वर्ग का भला कर सकता है। हरियाणा में विधवा और वृद्धावस्था पेंशन की.राशि का उदाहरण देते हुए उन्होंने राजस्थान में भी इसे लागू करने की वचनबद्धता दोहराई। उनका कहना था कि आगामी चुनाव में भाजपा और पार्टी के मध्य गठबंधन की बातचीत चल रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति और बिगड़े हालात देखते हुए उम्मीद है कि जनसमर्थन से भाजपि और जेजेपी का गठबंधन कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकेगा।

0

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!