Loading...

Stvnews Online

#देश-दुनिया #पॉलिटिक्स #राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने क्यों छोड़ी कोंग्रेस , अब भाजपा में होंगे शामिल…

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने क्यों छोड़ी कोंग्रेस , अब भाजपा में होंगे शामिल…

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया , प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को लिखे पत्र में चव्हाण ने कहा वह सबसे पुरानी पार्टी को छोड़ रहे हैं , उन्होंने विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया , अब उनके भाजपा में अब शामिल होने की चर्चा है , लेकिन अशोक चौहान जैसे दिग्गज नेता ने कांग्रेस को क्यों छोड़ा यह भी सवाल है । कांग्रेस से पूर्व राज्यसभा सांसद संजय निरुपम ने बताया है कि अशोक चव्हाण के पार्टी छोड़ने की मुख्य वजह क्या थी।

कांग्रेस में अशोक चव्हाण 1986 में वह महाराष्ट्र प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बने थे। उन्होंने 1987 से 1989 तक लोकसभा सांसद के रूप में काम किया। इसके बाद 1995 तक महाराष्ट्र प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के महासचिव रहे। 1999 से मई 2014 तक वह तीन बार विधायक चुने गए। मई 2014 में वह फिर से सांसद चुने गए थे। उन्होंने 8 दिसंबर 2008 से 9 नवंबर 2010 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। 9 नवंबर 2010 को कांग्रेस पार्टी ने उन्हें आदर्श हाउसिंग सोसाइटी घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के आरोपों पर पद से इस्तीफा देने के लिए कहा था।

इस मामले संजय निरुपम ने बताया कि”अशोक चव्हाण यकीनन पार्टी के लिए असेट थे।
निरुपम ने अपने पोस्ट में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने बताया है कि अशोक चव्हान की शिकायत को नेतृत्व ने गंभीरता से नहीं लिया, जिससे उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। निरुपम ने पोस्ट किया, “अगर उनकी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाता तो,यह नौबत नहीं आती।

0

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!