Loading...

Stvnews Online

#क्राइम न्यूज़ #देश-दुनिया #पॉलिटिक्स #राजस्थान #राज्य

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रदेश की भजनलाल सरकार पर साधा निशाना…

जूली ने कहा प्रदेश में ऐसी सरकार है जिसने जनता से उनका तोहफा ही छीन लिया वह किसी काम की नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सरकार से पर्ची आती है और राजस्थान प्रदेश की सरकार उस पर्ची पर काम करती है उन्हें राजस्थान की जनता की चिंता ही नहीं है ।

जूली सोमवार को राजस्थान प्रदेश के बांसवाड़ा में जिला कांग्रेस की बांसवाड़ा को संभाग दर्जा समाप्त करने के खिलाफ आयोजित प्रदर्शन में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि राजस्थान प्रदेश में संभाग और जिला खत्म करने पर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ आमजन में गहरा आक्रोश है।
जूली ने कहा कि भाजपा सरकार ने बांसवाड़ा का संभाग दर्जा खत्म कर दिया अब इनको सबक सिखाना है।
आज तय करना होगा कि जब तक बांसवाड़ा को दोबारा संभाग नहीं बनाया जाएगा तब तक भाजपा के लोगों को गांव के अंदर घुसने नहीं देंगे।
उन्होंने कहा कि यहां एक पार्टी ओर आई है। मैंने देखा कि उनके फोटो मोदी के साथ लगे हैं। ये लोग हममें फूट डाल रहे हैं। ये कांग्रेस को कमजोर करना चाहते हैं। राहुल गांधी इनके बाप से भी डरने वाला नहीं। राहुल गांधी कहते हैं डरो मत। आज हम बिना डरे संभाग के लिए लड़ेंगे।

कांग्रेस के स्थानीय नेताओं द्वारा उन्हें तीर-कमान भेंट किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता रैली के रूप में कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट पहुंचे वहां राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

सभा में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा,बांसवाड़ा विधायक अर्जुन बामनिया, विधायक नानालाल निनामा, विधायक रमिला खडिय़ा, जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र पंड्या, कार्यकारी अध्यक्ष अब्दुल गफार, प्रभारी विधायक गणेश घोघरा के अलावा डूंगरपुर, प्रतापगढ़ के जिलाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी, ब्लॉक व अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ता शामिल रहे।

0

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *