जिला उद्योग केंद्र अलवर एवं लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा 8, 9 एवं 10 मार्च को फागोत्सव प्रदर्शनी का होगा आयोजन ,इस सन्दर्भ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रदर्शनी के पोस्टर का विमोचन किया गया।

महिला इकाई अध्यक्ष शिवानी यादव ने बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य स्थानीय कारीगरों एवं महिला उद्यमियों को वित्तीय स्वतंत्रता के लिए मंच प्रदान करना है। महासचिव अलका सिंह एवं कोषाध्यक्ष रूपाली गुप्ता ने प्रदर्शनी के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। जिला उद्योग केंद्र के प्रतिनिधि मनविंदर जादौन ने कारीगरों को सशक्त बनाने के महत्व पर जोर दिया।

गौरतलब है कि लघु उद्योग भारती महिला इकाई निरंतर महिलाओं के बीच उद्यमिता और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का प्रयास करती रही है। इसी कड़ी में इस फागोत्सव प्रदर्शनी का आयोजन दिनांक 8 ,9 एवं 10 मार्च को अपना घर शालीमार एक्सटेंशन के सामुदायिक भवन में किया जा रहा है। कार्यक्रम में इकाई की कार्यकारिणी सदस्य रुचि सोडी, आस्था शर्मा ,शुचि गुप्ता ,रूबी सुराणा, वंदना भाटिया ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पारुल अग्रवाल एवं सह सचिव कविता सैनी उपस्थिति रही।
