Loading...

Stvnews Online

#देश-दुनिया #पॉलिटिक्स #मनोरंजन / लाइफस्टाइल #राजस्थान #राज्य #रियलस्टेट #हेल्थ एंड फिटनेस

कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी- भूपेंद्र यादव

मंडल धन्यवाद एवं सदस्यता अभियान के अंतर्गत
भारतीय जनता पार्टी अलवर शहर विधानसभा का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बूथ के कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही नतीजा है की अलवर में भारतीय जनता पार्टी की विजय हुई।
यहां के कार्यकर्ताओं का काम करने का तरीका दूसरों के लिए प्रेरणादायक है। भाजपा के कार्यकर्त्ता सभी समाजों व वर्गों से जुड़े हुए हैं।

भूपेंद्र यादव ने इस कार्यक्रम में मोबाइल नंबर 8800002024 पर मिस कॉल करा सदस्यता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के 10 साल के शासनकाल में सामान्य जन के जीवन में बड़ा सकारात्मक परिवर्तन आया है। कई कानूनों में बदलाव किया गया है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाई गई है, राम जन्मभूमि का विवाद शांतिपूर्ण ढंग से निपटाया गया और अब भव्य राम मंदिर में लाखों श्रद्धालू दर्शन के लिए जा रहे हैं।

वक्फ बोर्ड की जमीनों को बन रहे कानून को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार वक्फ कानून ला रही है जिसकी समीक्षा की जा रही है इस कानून लाने का उद्देश्य यह है कि वक्फ की जितनी भी जमीन है उनका बेहतर उपयोग हो सके। सारी प्रॉपर्टी के विवाद को खत्म किया जा सके और यह इस कानून के द्वारा ही संभव है।

भूपेंद्र यादव ने कहा कि वे विगत 14 साल से पार्टी के राष्ट्रीय पदों पर रहे हैं – राष्ट्रीय मंत्री, राष्ट्रीय महामंत्री, 16 राज्यों के चुनाव के प्रभारी और इन सभी पदों पर सिर्फ एक ही बात महसूस की है। जहाँ जहाँ हम कार्यकर्ताओं से संपर्क में रहे हैं, उस राज्य में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है।

जिन राज्यों में कार्यकर्ताओं से संपर्क टूटा, उसी राज्य भाजपा सत्ता से दूर हो गई। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को निस्वार्थ भाव से ऐसे लोगों ने सींचा जो देश की बात करते थे, जिन्होंने मां भारती के चरणों में अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया ताकि राष्ट्रीय सेवा का विचार सदैव जीवित रहे।

अपने संबोधन में राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता उसकी मूल ताकत है। पंचायत से लेकर संसद तक, कोई चुनाव हो या देश में आई हुई कोई भी विपत्ति भाजपा का कार्यकर्त्ता पार्टी और समाज दोनों के साथ सदैव खड़ा रहता है। अलवर शहर में कार्यकर्ताओं ने विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में इतिहास रचने का कार्य किया है।

अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा की विगत सदस्यता अभियान के अंतर्गत अलवर दक्षिण जिला संपूर्ण राजस्थान में द्वितीय स्थान पर रहा था इस बार कार्यकर्ताओं के बल पर अलवर जिला संपूर्ण राजस्थान के अंदर प्रथम स्थान पर आएगा।

कार्यक्रम में जिला प्रमुख बलवीर छील्लर,पूर्व जिला अध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा, संजय सिंह नरूका महापौर घनश्याम गुर्जर, सदस्यता अभियान जिला संयोजक हरिशंकर खंडेलवाल, पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल,जिला महामंत्री राम अवतार चौधरी शिवलाल मीणा जिला उपाध्यक्ष पंडित जले सिंह, देशराज वर्मा विष्णु शर्मा, रमन गुलाटी,मंत्री ऋषिराज शर्मा, अनु वाल्मीकि, मीना सैनी, प्रवक्ता जितेंद्र शर्मा, नरेश धानावत, जितेंद्र गोयल,
जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मी नारायण गुप्ता, विधानसभा संयोजक राजेंद्र सिंह शेखावत, मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान,रवि यादव, राजेंद्र सैनी,हरिस अरोड़ा,पूर्व सभापति अशोक खन्ना, सुनीता खांब्रा, शकुंतला सोनी,पार्षद सुमन चौधरी,सीताराम चौधरी,धीरज जैन,लोचन यादव,रमाकांत यादव,सुरेश वाल्मीकि, शीला जांगिड़,सोनू चौधरी, सतीश यादव, पूजा अरोरा, जितेंद्र सैनी महेश नायक, सुनील चौधरी अरुण जैन रविंद्र जैन,महामंत्री राकेश यादव, नरेंद्र राठौर, विजय कोहली,शिखा गुप्ता, सुरेंद्र शर्मा, सोहनलाल सुलानिया,धर्मवीर जाटव,
सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता में पदाधिकारी उपस्थित रहे

0

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!